
Dream Interpretation

स्वप्न विचार (Swapna Vichaar) या स्वप्न फल (Dream Interpretation) पार्ट – 2
स्वप्न फल और ज्योतिष (Dreams and astrology)
दोस्तों जैसा की आपको हम पहले भी बता चुके है कि ज्योतिष में चन्द्रमा को मनुष्य के मतिष्क का कारक माना जाता है। जिस जातक के लग्न में कमजोर ग्रह, काला ग्रह या शत्रु ग्रह हों, वे जातक कमजोर माने जाते है, ऐसे लोगो को सपने अधिक आते हैं और नज़र दोष और डर के ज्यादा शिकार होते है।
ज्योतिष और स्वप्न एक दूसरे से काफी हद तक मिलते जुलते है, क्युकि आपके द्वारा देखे गए स्वप्न के माध्यम से ज्योतिष गड़ना करके आपको भविष्य के प्रति संकेत मिल सकता है, स्वप्न हमारे मन की उपज होती है और स्वप्न पर ना विज्ञान का और ना ही आपका काबू होता हैं। आइये आपको इन्ही सपनो के देखे जाने का फल के बारे में बताते है।
(प्रथम पार्ट के लिए यहां क्लिक करें ) (तृतीय पार्ट के लिए यहां क्लिक करें )
स्वप्न और स्वप्न का समय (Dream time) :
रात्रि में अलग अलग समय पर देखे गए स्वपन का फल (Dream Interpretation) भी अलग-अलग ही मिलता है। श्री मत्स्य पुराण के 242वें अध्याय के अनुसार :
रात्रि के प्रथम पहर में देखे गए स्वप्न का फल (Dream Interpretation) एक वर्ष में मिलता है।
दुसरे पहर का छः माह में।
तीसरे पहर का तीन माह में।
चौथे पहर का एक माह में ही मिलता है।
सूर्यास्त की बेला में देखे गए स्वपन का फल (Dream Interpretation) दस दिनों में प्राप्त होता है. यदि एक रात्रि में शुभ और अशुभ दोनों सपने देखे गए हों तो शुभ का फल ही प्राप्त होता है।
दोस्तों आपके द्वारा देखे गए स्वप्नो (Dream Interpretation) का क्या फल होता है नीचे देखिये
**********************************+++++++***********************************
- पीली सरसों देखना – सब प्रकार से शुभ हो
- पुस्तकालय देखना – समृधि बढे
- पुस्तक खोना – मानहानि हो
- पुस्तक मिलना – मान सम्मान में वृद्धि हो
- पुजारी बनना – जीवन में उन्नति हो
- पुडिया बंधना – शारीरिक कष्ट बढे
- पुरस्कार मिलना – हानि हो
- पुल पार करना – धन लाभ हो
- पुल टूटते देखना – संकट से छुटकारा हो
- पूजा पाठ करना – सुख शान्ति तथा समृद्धि की सूचना
- पूर्वज देखना – शुभ स्वप्ना , समृद्धि बढे
- पूजा या प्रार्थना करना – मानसिक शान्ति मिले
- प्रेम प्रस्ताव रखना – विवाह में विलंभ हो
- पेड़ पौधे देखना – कार्य में लाभ हो
- पेटी खोलना – चोरी की संभावना
- पेशाब करना – संकट दूर हो , धनप्राप्ति हो
- पेढा खाना – मुह में रोग हो
- पैर कटे देखना – शत्रु पर विजय हो
- पैर खुजलाना – यात्रा शीघ्र हो
- पैबंद लगाना – कष्ट के पूर्व सूचना
- पैसा मिलना – मुफ्त का धन मिले
- पेन पेंसिल देखना – परीक्षा में उत्तीरण हो
- पोचा लगाना – स्थान परिवर्तन हो
- पोशाक पहनना – बीमारी आने का संकेत
- पगड़ी देखना – धन हानि हो
- पर्दा सफेद देखना – मान – सम्मान में हानि
- पर्दा काला देखना – धन वृद्धि हो
- पर्स देखना – गुप्त कार्य पूरा हो
- पहिया देखना – प्रगति तेज हो
- पंडाल देखना – किसी बड़े उत्सव में शामिल होना
- पत्तल देखना या उसमें खाना – शुभ लक्षण
- पत्थर देखना या मारना – सरकार से लाभ हो
- पत्र लिखना – परेशानी हो
- प्याज खाना या खिलाना – दुर्भाग्य पूर्ण घटना घटे
- प्रशंसा सुनना – अशुभ संकेत
- प्रसाद बाँटना – शुभ फल मिले
- प्याऊ बनवाना – धन वृद्धि हो
- परीक्षा में बैठना – कार्य में असफलता
- पतंग उडाना – लम्बी यात्रा हो
- पढ़ना या पढाना – काम में सफलता
- पकवान खाना या बनाना – दुखो में वृद्धि हो
- पहिया देखना – यात्रा सफल हो
- पानी देखना – सुख समृधि बढे
- पानी पीते देखना – धन वृद्धि हो
- पोलिश करना – नौकरी में तरक्की हो
- पान का वृक्ष देखना – संतान की समृधि हो
- पागल देखना – शुभ कार्य में वृद्धि हो
- पानदान देखना – मित्रता में वृद्धि हो
- पाउडर लगाना – मान सम्मान बढे
- पार्वती माता देखना – सुख समृधि बढे
- पायल बजते देखना – स्त्री से वियोग हो
- पारितोषिक मिलना – अपमानित होना पढ़े
- पालकी पर बैठना – स्वस्थ्य खराब हो
- पालना देखना – पारिवारिक सुख मिले
- पालना झुलाना – संतान के लिए कष्ट बढे
- पार्सल लेना – अचानक लाभ मिले
- पाताल देखना – मान सम्मान बढे , प्रशंसा मिले
- पाद मरना या अनुभव करना – व्यापार में लाभ हो व्यवसायिक यात्रा
- पार करना (तैरकर) – मान सम्मान बढे
- पिटारा देखना – धन लाभ हो
- पिजरा देखना – स्वस्थ्य खराब हो
- फिरोजा रत्न देखना – शत्रुओं पर विजय हो
- फूलवारी देखना – मनपसंद विवाह होना , ख़ुशी मिले
- फुल्का खाते देखना – आर्थिक समृद्धि हो , परन्तु शोक समाचार मिले
- फुलझडी छूटते देखना – विवाह में सम्मिलित हो
- फुहार पढ़ते देखना – धन संमृद्धि बढे
- फूलदान देखना – मान सम्मान बढे
- फूटी आँख देखना – शारीरिक व् आर्थिक कष्ट बढे
- फूंक मारना – सामाजिक कार्यो में मान सम्मान बढे
- फूल खिलते देखना – प्रसन्नता बढे , संतान हो
- फूल जलते देखना – प्रिय व्यक्ति की मृत्यु देखना
- फांसी लगाना – जीवन में दिशा परिवर्तन हो
- फलाहार करना – सुख समृद्धि बढे
- फटे कपडे देखना – धनहानि हो , चिंताए बढे
- फ़कीर देखना – काम में सफलता मिले
- फ़रिश्ता देखना – मनोकामना पूर्ण हो
- फंदा लगाना या देखना – मुसीबतों से छुटकारा मिले
- फफोला टूटना – मुसीबतें समाप्त हो
- फवारा देखना – सभी मुसीबते दूर हो ,प्रसन्नता बढे
- फाखता देखना – पत्नी की ओर से कष्ट मिले , मानसिक ग्लानी हो
- फाटक देखना – मुकदमा समाप्त हो
- फाटक पार करना – सफलता मिले
- फिटकरी देखना – धन लाभ हो
- बाघ देखना – शत्रु पर विजय हो
- बारहसिंघा देखना – दूर स्थान की यात्रा हो
- बाढ़ देखना – संकटों से छुटकारा हो
- बाढ़ में घिरना – वातावरण सुखद हो
- बाढ़ में फंसे आदमियों को बचाना – गृह कलेश बढ़ना
- बाढ़ के पानी में तैरना -व्यापार में सफलता मिले
- बाढ़ में लोगों को डूबते देखना – लम्बी यात्रा हो
- बादल बरसते देखना – पारिवारिक सुख शान्ति या समृद्धि
- बादल से बिजली गिरते देखना – अशुभ समाचार मिले
- बादल को छूना – धन वृद्धि हो
- बाज़ार में स्वयं घूमना – अच्छे समाचार मिले
- बाज़ार देखना – धन हानि हो , व्यापार में घाटा हो
- बाजीगरी देखना – षडयंत्र में फसना पढ़े
- बादाम खाना – स्वस्थ्य खराब हो , अस्पताल में भर्ती होना पढ़े
- बादाम देखना – धन वृद्धि हो
- बादशाह देखना – धन वृद्धि हो , मान सम्मान बढे
- बाल कटे देखना सर के – क़र्ज़ से छुटकारा मिले
- बाल काले देखना(अपने सर के) – अधिक धन मिले
- बाल सफ़ेद देखना (अपने) – समाज में उच्च स्थान मिले
- बाल कटे देखना – गृह कलेश बढे
- बाल देखना (हथेली या तलुओं में) – क़र्ज़ में फसना पढ़े
- बाल देखना (बगल के या नाभि के नीचे के) – अपमानित होना पढ़े
- बातें बहुत करना – काम में वृद्धि हो , मान सम्मान बढे
- बालू देखना – धन लाभ हो
- बालू छानते देखना – आर्थिक परेशानी बढे
- बिछु , सांप या भयानक जीव देखना – धन मिले
- बौना देखना – शुभ समय नज़दीक है
- बछिया देखना – शुभ समाचार मिले
- बाल गिरते देखना – आर्थिक कष्ट बढे
- बाजू काटना – अपमानित होना पढ़े
- बाजू पर चोट लगाना – माता पिता के लिए अनिष्टकारक
- बाजू कटी देखना – शत्रु पर विजय मिले
- बांस देखना – लगातार उन्नति हो
- बाज़ देखना – दुर्घटना में फँसना पढ़े
- बाज़ द्वारा झपट्टा मारना – पहाड़ से गिरने के लक्षण
- बरात में जाना – अशुभ समाचार मिले
- बतक पानी में देखना – शुभ समाचार मिले
- बतख ज़मीन पर देखना – धन हानि हो
- बन्दर देखना – धन वृद्धि हो , अच्छा भोजन मिले
- बटन लगाना – संकट आने की सूचना
- बटन देखना – धन बढे
- बरसात देखना शहर पर – खुशहाली बढे
- बरसात देखना अपने घर पर – संकट आये
- बरसात में छत्री लगाकर चलना – संकट दूर हो
- बकरी चुराना या खोना – लडाई हो
- बर्फ खाना – चिंताए दूर हो
- बर्फ गिरते देखना – आर्थिक समृद्धि हो
- बनिए को दरवाज़े पर देखना – क़र्ज़ बढे
- बटुआ देखना – धन लाभ हो , रोग दूर हो
- बनयान पेहेनना – धन बढे , सुख शान्ति मिले
- बगुला देखना – सफ़ेद देखने पर लाभ , काला देखने पर हानि हो
- बधाई का सन्देश मिलना – दुखद सूचना मिले
- भण्डार देखना – काफी धन लाभ हो
- भटठा देखना – भूमि तथा भवन में वृद्धि हो
- भभूत लगाना – शीघ्र विवाह हो तथा गृहस्थी का सुख मिले
- भाई देखना – भाई की आयु वृद्धि हो तथा ,रोग दूर हो
- भाभी देखना – स्वयं को कष्ट मिले , भतीजा जन्मे
- भागते देखना – कष्ट मिटे , अच्छा समय आने वाला है
- भंग का नशा करना – अपमानित होना पढ़े
- भांड देखना – लडाई झगडा अथवा वाद विवाद में फँसना पड़े
- भाला लेकर चलना – शत्रु पर विजय हो
- भाला मारना – अपमानित होना पढ़े
- भाले के खेल का प्रदर्शन करना – संकट या दुर्घटना आये
- भीड़ का छठा देखना – काफी लाभ मिले
- भीड़ का काटना – दुःख आये
- भिन्डी देखना – सुखो में वृद्धि हो , आलस्य बढे
- भिखारी देखना – कार्य के अच्छे परिणाम मिले
- भीगते देखना – सुख समृद्धि में वृद्धि हो
- भीख मांगना या देना – पारिवारिक सुख – संपत्ति तथा समृद्धि बढे
- भीड़ देखना या उसमे चलना – कार्य अधूरा हो
- भीड़ को उग्र रूप में देखना – कार्य में सफलता मिले
- भूचाल देखना – तबाही आये , जनता पर संकट पढ़े
- भूसा देखना – पशुओं से लाभ मिले
- भूमिगत स्वयं को देखना – भयंकर बीमारी आये या विपत्ति बढे
- भेडिया देखना – विश्वाश घात हो खतरे की सूचना
- भेड़ अकेली देखना – अशुभ हो
- भेड़ो को समूह देखना – लाभ हो
- भैंसा देखना – संघर्ष करने से सफलता मिलेगी
- भैस देखना – अच्छा भोजन मिले
- मोहर लगाना – धन वृद्धि हो
- मुरझाये फूल देखना – संतान को कष्ट हो
- मुंडन कराना या होते देखना – गृहस्थी का तनाव दूर हो
- मुहर्रम देखना – कारोबार में उन्नत्ति हो
- मूंगा पहनना या देखना – कारोबार में उन्नत्ति हो
- मूंग मसूर या मोठ देखना – अनेक परेशानी हो
- मोची देखना – यात्रा लाभदायक हो
- मोम देखना – झगडे या विवाद में समझोता हो
- मोर नाचते देखना – शुभ समाचार मिले
- मोर मोरनी देखना – दांपत्य सुख में वृद्धि हो
- मोजा पहनना – पति पत्नी में प्रेम बड़े
- मोमबत्ती देखना – विवाह हो
- मछर देखना – अपमानित होना पड़े
- मछली देखना – गृहस्थी का सुख मिले
- मखी देखना – धन हानि हो
- मकडी देखना – बहुत अधिक मेहनत करनी पड़े
- मकान बनते देखना – मान सम्मान में वृद्धि हो
- मलाई खाना – धन वृद्धि हो
- मंदिर या मस्जिद देखना – खुशहाली बढे
- मंदिर में पुजारी देखना – गृह कलेश बढे
- मर जाना – धन वृद्धि हो
- मखमल पर बैठना – लम्बी बीमारी आये
- मगरमच देखना – शुभ समाचार मिले
- मंत्री देखना – मान सम्मान में वृद्धि हो
- माला ( पूजा वाली ) – शुभ समय आने का संकेत
- माला फूलों की पहनाना- मान सम्मान में वृद्धि हो
- मातम करना – खुशहाली बढे
- माली देखना – घर में समृधि बढे
- मिर्च खाना – काम में सफलता मिले
- मिर्गी से पीड़ित होना या देखना – बुद्दि तेज हो
- मिठाई खाना या बाँटना – बिगडे काम बने
- मीट खाना – मनोकामना पूरण हो
- मुर्दा उठा कर ले जाते देखना – बिना कमाया माल मिले
- मुर्दे को जिन्दा देखना – चिंता दूर हो
- मुर्दा शारीर से आवाज़ आना – बना काम बिगड़ जाना
- मुर्दों का समूह देखना – गलत सोसाइटी में काम करना पड़े
- मुर्दे को नहलाना – धन वृद्धि हो
- मुर्दे को कुछ देना – शुभ समाचार
- मुर्दे के साथ खाना -अच्छा समय आये
- मुर्गा देखना -विदेश व्यापार बढे
- मुर्गी देखना – गृहस्थी का सुख मिले
- यन्त्र बनाना या देखना – अशुभ फल हो
- यग करना या देखना – धन वृद्धि हो
- यमराज देखना – बीमारी दूर हो
- योजना बनाना – अशुभ फल
- योगासन करना – शुभ फल
- रेगिस्तान देखना – धन सम्पदा में वृद्धि
- रोजा रखना – आर्थिक संकट आने का संकेत
- रोना – मान सम्मान में वृद्धि हो
- रोशनदान से देखना – विदेश से धन की प्राप्ति हो
- रोटी खाना या पकाना – बीमारी आने का संकेत
- रोटी बाँटना – धन लाभ हो
- रोटी फैंकना या गिरी हुई देखना – देश में मन न लगे , विदेश की यात्रा शीघ्र हो
- रजाई ओड़ना – धन मिले
- रजाई नई बनवाना – स्थान परिवर्तन हो
- रजाई फटी पुरानी देखना – शुभ कार्य के लिए निमंत्रण हो
- रस्सी लपेटना – सफलता मिले
- रथ देखना – यात्रा करनी पड़े
- रसभरी खाना – विवाह हो
- रसगुल्ला खाना – धन वृद्धि हो
- रद्दी देखना – रुका हुआ धन मिले
- रंग करना – सम्बंधित वास्तु की हानि हो
- रक्षा करना – मान सम्मान में वृद्धि हो
- रफू करना – नई वस्त्रो या आभूषनो की प्राप्ति हो
- रक्षा बंधन देखना – धन वृद्धि हो
- रसोई घर गन्दा देखना – अच्छा भोजन मिले
- रसोई घर स्वछ देखना – धन का संकट आये
- रास्ता देखना (साफ) – तरक्की मिले
- रास्ता देखना (टेड़ा मेडा )- परेशानी हो
- राख देखना – धन नाश हो
- रॉकेट देखना – धन संपत्ति में वृद्धि हो
- रात देखना -परेशानी आये
- राइ देखना – काम में रूकावट आये
- राक्षश देखना – संकट आये
- रामलीला देखना – सुख सौभाग्य में वृद्धि
- रिश्वत लेना – सावधान रहे
- रिवाल्वर चलाना – शत्रुता समाप्त हो
- रिक्शा देखना या उसमे बैठना – प्रसन्त्ता बढे
- रेलवे स्टेशन देखना -लाभदायक यात्रा हो
- रेल देखना – कष्ट दायक यात्रा हो
- रेडियो बजता देखना – प्रगति में रूकावट हो
- रेफ्रिजिरटर देखना – आर्थिक लाभ हो
- लंगर खाना या देखना – धन वृद्धि हो ,व्यवसाय में तेजी आये
- लंगूर देखना -शुभ समाचार मिले
- लंगोटी देखना – आर्थिक कठिनाईया बढे
- लकीर खींचना – गृह कलेश बढे , अनावश्यक झगडे हो
- लटकना या लटकते हुए देखना – सोचा हुआ काम शीघ्र बने , आर्थिक समृद्धि बढे
- लड़का गोद में देखना (अपना) – धन वृद्धि हो , व्यवसाय में तेजी आये
- लड़का गोद में देखना (अनजान) – परेशानी बढे ,घर में कलेश हो
- लड़ना – विद्रोहियों के साथ – देश तथा समाज में अशांति फैले
- लगाम देखना – मान सम्मान बढे , धन वृद्धि हो
- लक्ष्मी का चित्र देखना -धन तथा सुख सौभाग्य की वृद्धि हो
- लहसुन देखना – धन वृद्धि हो परन्तु अन्न व् सब्जी के व्यापार में हानि हो
- लक्कड़ बाघ देखना – नयी मुसीबतें आने का संकेत
- लपटें देखना (आग की ) – परिवार में शान्ति बढे , झगडा ख़तम हो
- लाल आँखे देखना – शुभ फल की प्राप्ति
- लालटेन जलना – चलते हुए काम में रोड़ा अटके
- लालटेन बुझाना – अनेक समस्या स्वयं निपट जाये
- लाट या मीनार देखना – आयु वृद्धि हो , सुख शान्ति बढे
- लाठी देखना – सुख शांति में वृद्धि हो ,अच्छे सहयोगी मिले
- लाल टीका देखना – सत्संग से लाभ हो, कामो में सफलता मिले
- लाल वस्त्र दिखाई देना – धन नाश हो ,खतरा बढे
- लाल आकाश में देखना – लडाई झगडा व् आतंक में वृद्धि ,धन तथा देश की हानि हो
- लिबास (अपने कपडे)सफ़ेद देखना – सुख , शान्ति तथा समृद्धि में वृद्धि हो
- लिबास हरा देखना – धन दौलत बढे , स्वस्थ्य अच्चा हो
- लिबास पीला देखना – स्वस्थ्य में खराबी आये ,चोरी हो
- लिबास मैला देखना – धन हानि हो ,खराब समय आने वाला है
- लिफाफा खोलना – समाज में मानहानि हो , गुप्त बात सामने आये
- लोहा देखना – काफी मेहनत करने के बाद सफलता मिले
- लोहार देखना – मान सम्मान बढे , शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो
- लोबिया खाना – धन तथा व्यवसाय में वृद्धि हो
- लौकी देखना या खाना -शुभ समाचार मिले , धन वृद्धि हो ,नौकरी में पदोंनिती हो
- विदाई समारोह में भाग लेना – व्यापार में तेजी आये , धन वृद्धि हो
- विमान देखना – धन हानि हो
- विस्फोट देखना या सुनना – नया कारोबार शुरू हो , बड़े व्यक्तियों से मुलाकात हो
- वीणा बजाना (स्वयं द्वारा) – धन धान्य तथा समृद्धि प्राप्त हो
- वीणा बजाना – शोक समारोह में शामिल होना पड़े , (दूसरो द्वारा)मानसिक कष्ट हो
- वृद्धा देखना – अशुभ समाचार मिले
- शंख बजाना, देखना, सुनना – शुभ समाचार
- शंकरजी को देखना – सुखो में वृद्धि
- शरबत देखना – बीमारी दूर हो
- शतरंज देखना – समय व्यर्थ में बर्बाद हो
- शराब देखना – बिना कमाया धन मिले
- शराब पीना – धन वृद्धि हो
- शमा (दीपक )देखना – मान सम्मान में वृद्धि हो
- शमा दान देखना – बीमारी दूर हो
- शहद की मक्खी देखना – धन वृद्धि हो
- शहद देखना – शुभ कार्यो में रूचि बढे
- शरीफा खाना या देखना – स्वस्थ्य में लाभ हो
- शहतूत देखना – अच्छा भोजन मिले
- शहनाई बजाना या देखना – दुखद समाचार मिले
- शमशान पर जाना – आयु वृद्धि हो
- शहर को जाना – धन वृद्धि हो
- श्रंगार करना – प्रेम प्रसंगों में वृद्धि हो
- श्रंगार दान टूटना – दांपत्य जीवन में सुख व् सफलता मिले
- स्याही देखना – सरकार से सम्मान मिले
- स्टोव जलाना – भोजन अच्छा मिले
- संडास देखना – धन वृद्धि हो
- संगीत देखना या सुनना – कष्ट बढे
- संदूक देखना – पत्नी सेवा करे , अचानक धन मिले
- सजा पाना – संकटों से छुटकारा मिलाना
- सट्टा खेलना – धोखा होने का संकेत
- सलाद खाते देखना – धन वृद्धि हो
- सर्कस देखना – बहुत मेहनत करनी पड़े
- सलाई देखना – मान सम्मान बढे
- सरसों का साग खाना – बीमारी दूर हो
- सरसों देखना – व्यापार में लाभ हो
- ससुर देखना – शुभ समाचार मिले
- सर कटा देखना – विदेश यात्रा हो
- सर फटा देखना – कारोबार में हानि हो
- सर मुंडाना – गृह कलेश में वृद्धि हो
- सर के बाल झड़ते देखना – क़र्ज़ से मुक्ति मिले
- ससुराल जाना –गृह कलेश में वृद्धि हो
- समुद्र पार करना – उनत्ति मिले
- साइकिल देखना -सफलता मिले
- साइकिल चलाना – काम में तरक्की मिले
- साइन बोर्ड देखना – व्यापार में लाभ हो
- सावन देखना – जीवन में ख़ुशी मिले
- साडी देखना – विवाह हो , दाम्पत्य जीवन में सुख मिले
- सारस देखना – धन वृद्धि हो
- साला या साली देखना – दाम्पत्य जीवन में सुख हो , मेहमान आये , धनवृद्धि हो
- सागर सूखता देखना -बीमारी आये , अकाल पड़े
- सारंगी बजाना – अपयश मिले , धन हानि हो
- साग देखना – अचानक विवाद हो , सावधान रहे
- साबुन देखना – स्वस्थ्य लाभ हो , बीमारी दूर हो
- सांप मारना या पकड़ना – दुश्मन पर विजय हो , अचानक धन मिले
- सांप से डर जाना -नजदीकी मित्र से विश्वासघात मिले
- सांप से बातें करना – शत्रु से लाभ मिले
- सांप नेवले की लडाई देखना – कोर्ट कचेहरी जाना पड़े
- सांप के दांत देखना -नजदीकी रिश्तेदार हानि पहुंचाएंगे
- सांप छत्त से गिरना – घर में बीमारी आये तथा कोर्ट कचहरी में हानि हो
- सांप का मांस देखना या खाना – अपार धन आये परन्तु घर में धन रुके नहीं
- सिपाही देखना – कानून के विपरीत काम कारनेका संकेत
- सिनेमा देखना – समय व्यर्थ में नष्ट हो
- सिगरेट पीते देखना – व्यर्थ में धन बर्बाद हो
- सिलाई मशीन देखना – पति पत्नी में झगडा हो
- सिलाई करना – बिगडा काम बन जाये
- सियार देखना -धन हानि हो , बीमारी आये
- सिन्दूर देखना – दुर्घटना की सम्भावना
- सिन्दूर देवता पर चडाना – मनोकामना पूर्ण हो
- सीताफल देखना – कुछ समय के बाद गरीबी दूर होगी
- सीता जी को देखना – मान सम्मान बढे
- सुन्दर स्त्री देखना – मान सम्मान में हानि हो
- सुनहरी धूप देखना – सरकार से धन लाभ हो , मान सम्मान बढे
- सुराही देखना – रोग दूर हो
- सुगंध महसूस करना – चमड़ी की बीमारी आये
- सुनसान जगह देखना – बलवृद्धि हो
- सोंठ खाना – धन हानि हो , स्वस्थ्य में सुधार हो
- सोना देखना – परिवार में बीमारी बढे , धन हानि हो
- सोना मिलना – धन वृद्धि हो
- सोना दुसरे को देना – अपनी मुर्खता से दूसरों को लाभ पहुंचाना
- सोना लुटाना – परेशानिया बढे , अपमान सहना पढ़े
- सफेद चूडिया देखना – धन लाभ हो
- सफेद कबूतर देखना- शत्रु से मित्रता होना
- सफेद बिल्ली देखना- धन की हानि
- समाधि देखना- सौभाग्य की प्राप्ति
- सीना या आंख खुजाना- धन लाभ
- सुपारी देखना- रोग से मुक्ति
- सोना मिलना- धन हानि होना
- सफेद फूल देखना- किसी समस्या से छुटकारा
- सफेद सांप काटना- धन प्राप्ति
- सूखा अन्न खाना- परेशानी बढऩा
- सुंदर स्त्री देखना- प्रेम में सफलता
- सीमा पार करना -विदेश व्यापार में लाभ हो
- सिप्पी देखना – उसे देखने पर हानि , उठाने पर लाभ
- सीना चौडा होना – लोकप्रियता में वृद्धि हो
- सीड़ी पर चढ़ना – काम में असफलता मिले
- सुनहार देखना – साथी से धोखा मिले
- सुदर्शन चक्र देखना – बईमानी का दंड शीघ्र मिले
- सुपारी देखना -विवाह शीघ्र हो , मित्रों की संख्या में वृद्धि हो
- सुनहरी रंग देखना – रुका हुआ धन मिले
- सुरंग देखना या सुरंग में प्रवेश करना –नया कार्य आरंभ हो
- सूई देखना –एक देखने पर सुख तथा अनेक देखने पर कष्ट में वृद्धि हो
- सुलगती आग देखना – शोक समाचार मिले
- सूर्य देखना – धन संपत्ति तथा मान सम्मान बढे
- सूर्य की तरह अपना चेहरा चमकता देखना – पुरस्कार मिले , मान सम्मान बढे
- सूअर देखना – बुरे कामों में फँसना पड़े , बुरे लोगों से दोस्ती हो तथा मानहानि हो
- सूअर का दूध पीना – चरित्र खराब हो , जेल जाना पढ़े
- सूरजमुखी का फूल देखना – संकट आने की सूचना
- सूर्य चन्द्र आदि का विनाश देखना – मृत्यु तुल्य कष्ट मिले
- सेम की फली देखना – धन हानि हो परन्तु अच्छा भोजन मिले
- सेब का फल देखना – दुःख व् सुख में बराबर वृद्धि हो
- सेंध लगाना – प्रिये वस्तु गुम होना
- सेवा करना – मेहनत का फल मिलेगा
- सेवा करवाना – स्वस्थ्य खराब होने के लक्षण है
- सेहरा बंधना – दाम्पत्य जीवन में कलेश की संभावना
- सैनिक देखना – साहस में वृद्धि हो
- सोना गिरवी रखना – बईमानी करे और अपमान हो
- सोते हुए शेर को देखना – निडरता से कार्य करे , सफलता मिलेगी
- सोलह श्रृंगार देखना -स्वस्थ्य खराब होने का संकेत
- हाथ बंधे देखना – बुरे काम का बुरा नतीजा भुगतना पढ़े
- हाथी देखना – संतान हो , नया कार्य शुरू हो
- हाथी की सवारी करना – मान सम्मान बढे , सरकार से लाभ हो
- हाथी मस्त देखना – धनवृद्धि हो
- हिसाब किताब लगाना – अपव्यय हो , काम में सावधानी बरते
- हिरन देखना – सफलता मिले , शीघ्र विवाह हो , धन लाभ हो
- हिमपात देखना – बिगडे काम बने , काफी धन की प्राप्ति हो
- हिमखंड देखना – किसी नजदीकी मित्र से धोखा मिलने की संभावना है
- हीरा देखना – धन वृद्धि हो परन्तु संघर्ष अधिक हो
- हुंकार सुनना – शत्रु से पराजय होना पड़े
- हुक्का पीना या पिलाना – मित्रता बढे
- हुक्का पीते देखना – व्यर्थ में समय खराब हो
- हुकुम का इक्का देखना – चलते हुए काम में रुकावट आएगी , निराशा बढे
- होटल देखना – काम में तंगी आये , धन की कमी हो
- हड्डी देखना – शुभ समाचार मिले , स्वस्थ्य में लाभ
- हरियाली देखना – मन प्रसन्न रहेगा
- हल्दी की गाँठ देखना – आर्थिक प्रगति हो
- हल्दी पीसी देखना – परेशानी आये
- हवेली देखना – किसी नजदीकी व्यक्ति की मृत्यु का समाचार मिले
- हकीम देखना – बीमारी आये परन्तु ज्ञान भी बढे
- हत्या होते देखना – दीर्घायु हो , दुश्मनों से सावधान रहे
- हत्या करना – लडाई झगडा शान्ति होने के लक्षण
- हरा रंग देखना – सुख शान्ति में वृद्धि हो
- हथौडा देखना – सम्मान मिले परन्तु परिश्रम अधिक ह
- हशीश पीते देखना – कष्टों में वृद्धि हो
- हजामत बनते देखना – ठगे जाने की संभावना
- हवा में उड़ते देखना – यात्रा में कष्ट आये
- हवा तेजी से चलते देखना – दुखो में वृद्धि हो
- हवा माध्यम चलते देखना- शत्रु हानि पहुंचाए
- हथकडी देखना – परेशानियां बढे
- हथेली देखना (पुरुष का) – शत्रुता बढे
- हथेली देखना (स्त्री का ) – प्यार बढे
- हज करना – मनोकामना पूर्ण हो
- हसाना (दूसरों के द्वारा ) – मनोकामना पूर्ण हो
- हसुली देखना – जीवन में आनंद बढे
- हाथ देखना – अच्चे मित्रों से मुलाकात हो
- हाथ कटा हुआ देखना – लडाई में हानि हो
- हाथ पर चित्रकारी देखना – आजीविका के लिए संघर्ष करना पढ़े
- हाथ धोना – काम अपूर्ण रहे , नाकामयाबी मिले
- हाथ से आसमान छूना – मनोकामना पूर्ण हो , काम में तरक्की मिले
- हमला होना – दुर्घटना की पूर्व समाचार
- हलवाई की दूकान देखना – इच्छाए बहुत बढे परन्तु अपूर्ण रहे
- हवाई जहाज़ देखना – व्यापार में अधिक झूठ बोलना पढ़े , लाभ हो
- हँसना – अकारण परेशानी बढे
- हसती स्त्री देखना – गृह कलेश बढे
अगर आप कोई सुझाव या किसी भी प्रकार की कोई जानकारी देना चाहते है तो आप हमें मेल (contact@hindimehelppao.com) कर सकते है या Whatsapp (+919151529999) भी कर सकते हैं|